Mahila Samman Yojana किन महिलाओं को मिलेगें 2500/-रु जल्दी करें Apply !

Mahila Samman Yojana : दिल्ली के नए मुख्यमंत्री के तौर पर शपथ लेने के बाद से ही रेखा गुप्ता अपने फुल एक्शन मोड में दिख रही हैं। वे कई बड़े-बड़े फैसले ले रही हैं और कई घोषणाऐं भी कर रही हैं। अब इसी क्रम में रेखा गुप्ता ने दिल्ली की महिलाओं को ₹2500 मासिक मदद देने की घोषणा भी किया।

Delhi Mahila Samriddhi Scheme क्या है?

भाजपा सरकार की पहली कैबिनेट बैठक में महिला समृद्धि योजना पर चर्चा की गई। जिसके तहत दिल्ली की महिलाओं को 2500 रूपये देने का ऐलान किया गया। घोषणा के मुताबिक अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के मौके पर दिल्ली में महिलाओं को ₹2500 मिलने शुरू हो जायेंगें। अब ऐसे में है लोगों के मन में सवाल आ रही है कि क्या सभी महिलाओं के खाते में ₹2500 ट्रांसफर किये जाएंगे। तो इसका जवाब है नहीं।

भारतीय जनता पार्टी ने दिल्ली के चुनाव दौरान अपने संकल्प पत्र में घोषणा किया था कि अगर उनकी सरकार बनती है तो दिल्ली में महिला समृद्धि योजना शुरू की जायेगी। इस योजना के तहस योग्य महिलाओं के खाते में हर महिने 2500 रूपये ट्रांसफर किये जायेंगे। संकल्प पत्र में साफ कहा गया था कि यह योजना केवल गरीब और जरूरतमंद महिलाओं को आर्थिक रूप से मजबूत करने के लिये है, यानी इस योजना का लाभ सिर्फ दिल्ली के गरीब परिवारों की महिलाओं को ही मिलेगा। उन्हीं के खाते में ₹2500 महिने का भत्ता सरकार देगी।

किन महिलाओं को Mahila Samriddhi Yojana का लाभ नहीं मिलेगा?

जो महिलायें योजना का लाभ नहीं उठा पायेंगी उनमें सबसे पहले नम्बर पर वो महिलायें जो आर्थिकरूप से सम्पन्न है। जैसे :-

क्या सभी महिलाओं को मिलेंगे 2500/-

जबाब है नहीं, जो नीचे दिये गये क्राइटेरिया को पूरा को पूरा करेंगें उन्हीं महिलाओं को मिलेगें।

  1. अगर किसी महिला का सालाना आय 2,50,000 रूपये ज्यादा है तो उन्हें इस योजना का लाभ नहीं मिल पायेगा। ये योजना गरीब और मध्यम वर्ग की महिलाओं के लिए है जिनकी आर्थिक स्थिति कमजोर है।
  2. जो महिलाएं सरकारी नौकरी में है, सरकारी नौकरी करने वाली महिलाएं भी इस योजना के तहत ₹2500 का लाभ नहीं उठा पायेंगी। इसका उद्देश्य उन महिलाओं को मदद देना है जिनके पास स्थिर और ऊंचे आय स्रोत नहीं है।
  3. जो महिलाएं सरकार से पेंशन ले रही हैं, जो महिलाएं पहले से ही किसी सरकारी पेंशन योजना का हिस्सा है, उन्हें भी इस योजना का लाभ नहीं मिलेगा। यह योजना खासकर उन महिलाओं के लिए है जिनके पास नियमित आय का कोई भी साधन नहीं है।
  4. जो महिलाएं पहले से ही कोई सहायता प्राप्त कर रही हैं। अगर कोई महिला पहले से ही किसी अन्य सरकारी योजना से सहायता प्राप्त कर रही है। तो उसे इस योजना का लाभ नहीं मिलेगा। ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि सरकार संसाधनों का सही उपयोग हो।
Mahila Samriddhi Yojana kab se hogi suru kaise kare apply
Mahila Samriddhi Yojana kab se hogi suru kaise kare apply
किन महिलाओं को मिलेगा Mahila Samman Yojana का लाभ ?

चलिये अब जानते हैं, कि इस योजना का लाभ उठाने के लिए किन-किन दस्तावेजों (Document) की जरूरत होगी।

  • सबसे पहले पहचान पत्र महिला के पास एक मान्य पहचान पत्र होना जरूरी है। इसके लिए आधार कार्ड वोटर आईडी कार्ड पासपोर्ट या ड्राइविंग लाइसेंस का उपयोग किया जा सकता है। इसे यह सुनिश्चित किया जाएगा कि वह महिला असली और वैद्य नागरिक है।
  • निवास प्रमाण पत्र इस योजना का लाभ केवल दिल्ली की निवासी महिलाओं को ही मिलेगा इसीलिए उन्हें दिल्ली में रहने का प्रमाण पत्र देना होगा। इसके लिए रेंट एग्रीमेंट बिजली का बिल पानी का बिल या फिर कोई अन्य सरकारी दस्तावेज स्वीकार्य हो सकता है। जो यह साबित करें कि महिला दिल्ली में ही निवास करती है।
  • आय प्रमाण पत्र महिला का आय प्रमाण पत्र जरूरी होगा ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि वह इस योजना के लिए पात्र है। अगर महिला की सलाना आय 2,50,000 रूपये से कम है तो उसे इस योजना का लाभ मिलेगा।
  • बैंक खाता विवरण, यह योजना लाभार्थी के बैंक खाते में सीधे पैसे ट्रांसफर करेगी। इसलिए महिला का बैंक खाता होना जरूरी है। बैंक खाते की जानकारी के लिए पासबुक या बैंक स्टेटमेंट की कॉपी जरूरी होगी।
  • फोटो योजना के अंतर्गत आवेदन करते समय महिला का पासपोर्ट साइज फोटो भी जरूरी होगा। यह फोटो पहचान और दस्तावेजों के साथ जोड़ा जाएगा।
  • राशन कार्ड अगर महिला के पास राशन कार्ड है तो वह भी एक महत्त्वपूर्ण दस्तावेज होगा, क्योंकि यह गरीबी रेखा से नीचे यानी बीपीएल श्रेणी में आने का प्रमाण हो सकता है।

Mahila Samman Yojana

Mahila Samman Yojana में 2500/- कब से मिलने होगें शुरू?

यह योजना मार्च से शुरू हो सकती है, बता दें कि दिल्ली विधानसभा चुनाव में रैली के दौरान पीएम नरेन्द्र मोदी ने इस बात का बात कहीं थी कि अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस यानी दिनांक 8 मार्च को महिलाओं के खाते में 2500 रुपये की पहली किस्त ट्रांसफर कर दी जायेगी। यानी इस हिसाब से देखा जाये तो मार्च महीने से महिलाओं के लिए यह योजना शुरू कर दी जायेगी।

Mahila Samriddhi Yojana में कैसे करें Apply?

अगर उपरोक्त जानकारी के मुताबिक जिन महिलाओं के पास ये कागजात (Document) हैं और मानदंडों (क्राइटेरिया) को पूरा करता है वे सभी महिलायें आवेदन कर सकती हैं।

Please Share:
जुगनू (firefly) की लाइट आखिर जलती कैसे है? Venus Flytrap Plant दुनिया का सबसे खतरनाक मांसाहारी पौधा जो कीटों पर हमला कर, उन्हें खा जाता है? चाँद (Moon) के बारे में कुछ अद्भुत तथ्य, जो आपको हैरान कर देंगे Starlink क्या है जिसके माध्यम से हर जगह पहुंचेगा हाईस्पीड नेटवर्क ‘समुद्र का भेड़िया’ (Killer Whale Orca) के बारे में रोचक तथ्य मच्छर (Mosquito) की ये खास बातें आप पक्का नहीं जानते होगें? Amrit Udyan दिल्ली की सबसे खूबसूरत पर्यटक स्थल ये नहीं तो क्या देखा? Angler Fish सिर की टार्च लाइट दिखाकर करती है शिकार? यजुवेन्द्र चहल और धनश्री वर्मा का क्या सच में हो गया तलाक?, कहीं ये वजह तो नहीं! ‘Chhaava Movie’ छा गई तहलका मचा दिया तोड़े कई फिल्म रिकार्ड दुनिया का पहला बंदर (Ham Chimpanzee) जो अंतरिक्ष से जिंदा वापिस आया? Bennu Asteroid आ रहा है धरती का विनाश करने, अब कोई नहीं बचेगा? वैज्ञानिकों ने खोजा नई पृथ्वी, देखिये कैसी है ये धरती K2-18B Planet? भारत को मिल गई गजब की ट्रेन ‘Namo Bharat’ 2 मिनट में जाने कैसी है ये ट्रेन? UT 69 Movie Trailer Release राज कुंद्रा प्रमोशन करते ही क्यों रोने लगे? दुनिया की सबसे खतरनाक चींटी (Bulldog Ant) जिसके काटने से इंसान की हो जाती है मौत है? ‘Bharat Mandapam’ क्या है जिसमें दुनिया बड़े-बड़े देश शामिल हुये थे। Chandrayaan-3 Mission देखें कैसे चांद पर उतरेगा भारत Shark Fish दुनिया की सबसे खतरनाक मछली जिसका 4 हाथियों के बराबर होता है वजन Aditya L1 Mission Launch date चांद के बाद अब सूर्य मिशन, भारत पहुंचेगा सूर्य के निकट, कैसे !