कौन है ये Ragini Vishwakarma जिसे यो यो हनी सिंह ने रातों-रात बना दिया स्टार

रागिनी विश्वकर्मा (Ragini Vishwakarma) के बारे में शायद आप लोग जानते होंगे या फिर कुछ लोग न जानते हों लेकिन ये वही गायिका है जो ढोलक लेकर कभी गलियारों में गाते हुये सोशल मीडिया में एक तरह से लोकगीत गाया करती थी। लेकिन आज वक्त बदल चुका है। क्योंकि आज के जमाने में सोशल मीडिया का पावर है, जिसे चाहे रातों रात स्टार बना सकता है और रातो रात कंगाल कर भी सकता है। लेकिन आज हम बात करेंगे इस स्टार बनने वाली मधुर और सुरीली आवाज वाली गायिका के जीवन, उनके करियर, वायरल होने की वजह, हनी सिंह के साथ सहयोग, सोशल मीडिया फॉलोअर्स, वैवाहिक स्थिति और कुल कमाई के बारे में विस्तार से जानने का प्रयास करेंगे।

इस गायिका को आपने अक्सर सोशल मीडिया में देखा ही होगा कि वह अपने लोकगीत और ढोलक बजाते हुये गाना गाया करती थी। उन्होंने बहुत सारे गाना गाये हैं। जो सबसे ज्यादा उनका गाना सोशल मीडिया में वायरल हुआ है वह था, ‘पंखा कूलर से, ई गर्मी न जाला, सारा मेकअप, हमर ऐसे ही झुराला’ अब शायद आपको कुछ याद आ गया होगा।  संगीत के प्रति इतना ज्यादा लगाव होने से लोगों के दिलों में जगह अपने लिये जगह बनाई।

रागिनी विश्वकर्मा कहां की है?

रागिनी का जन्म यूपी के गोरखपुर जिला की रहने वाली है। ये शहर अपनी भोजपुरी गाने और फिल्मों व लोक संगीत के लिये अक्सर चर्चा में रहता है। इस गायिका का परिवार भी इसी लोक संगीत से गहराई से तल्लुकात रखता है। उनके परिवार के कई सदस्य मंदिरों, शादियों और मेलों में हारमोनियम और ढोलक बजाकर गाना गाया करते हैं और अपना जीवनयापन करते हैं। इस गायिका की अगर बात की जाये तो लगता है कि ये संगीत कला विरासत में मिली है। जिसे उन्होंने अपने जीवन का आधार लिया है। एक छोटे से कस्बे में पली-बढ़ी रागिनी की जड़ें भोजपुरी और अवधी परंपराओं से जुड़ी हुई हैं। जो उनके गानों में झलकती हैं।

ragini vishwakarma kya karti hai
ragini vishwakarma kya karti hai

रागिनी विश्वकर्मा पेशा क्या हैं?

रागिनी विश्वकर्मा का बचपन से ही एक सपना था कि उनको सिंगर ही बनना है, वह एक लोक गायिका के तौर पर उभरी हैं, जो मुख्य रूप से भोजपुरी और अवधी भाषा में गाना गाती है। वह अपनी सुरीली और मधुर आवाज से लोगों को दीवाना बनाती है और देहाती अंदाज में एकदम शमा बांध देती हैं। शुरूआती के दिनों में वह अपने परिवार के साथ छोटे-मोटे प्रोग्रामों में जैसे शादी-व्याह, मुंडन तथा मंदिरों में गीत गाकर अपना व अपने परिवार की सहायता करती थीं।

बात की जाये उनकी कला कि तो वह हारमोनियम और ढोलक दोनों में माहिर है। इसके अलावा आपने उनका गाना तो सुना ही होगा। इसका मतलब गाना भी बजाना भी स्वयं करती है। वे पूरी तरह से परफेक्ट हैं। भोजपुरी गजलों में भी उनकी काफी अच्छी पकड़ है। बाद में उन्होंने सोशल मीडिया का सहारा लिया और अपने गीतों को यूट्यूब, फेसबुक व इंस्टाग्राम पर अपलोड करना शुरू कर दिया। जिससे उनके करियर को नई दिशा मिली। गायिकी उनके लिए सिर्फ आजीविका का साधन नहीं, बल्कि उनकी आत्मा का एक हिस्सा बन चुकी है।

कैसे वायरल हुईं?

रागिनी विश्वकर्मा की जिंदगी में पहला बड़ा बदलाव तब आया था जब उनका गाना “पंखा कूलर से, न गर्मी ई जाला“ सोशल मीडिया पर वायरल हुआ। यह गाना कोरोना महामारी के दौरान सोशल मीडिया पर अपलोड किया गया था और इसे करोड़ो बार देखा गया। इस गाने ने उन्हें एक नई पहचान दिलाई। उनकी सादगी और देसी अंदाज ने यूपी और बिहार के लोगों को खूब भाया। लेकिन असली प्रसिद्धि उन्हें तब मिली जब हनी सिंह के साथ उनका गाना “मैनिएक“ रिलीज हुआ। इस गाने में रागिनी ने भोजपुरी लाइन “दिदिया के देवरा चढ़वले बाटे नजरी“ गाया, जो लोगों के बीच बेहद फेमस हो गया।

मैनिएक गाना यूटूब पर नंबर 1 ट्रेंड करने लगा और रागिनी रातों-रात स्टार बन गईं। इस गाने में पंजाबी व भोजपुरी दोनों का मिश्रण था, जिसने देशभर के दर्शकों अपनी ओर आकर्षित किया। सोशल मीडिया पर इस गाने की रील्स बनने लगीं और रागिनी की चर्चा चारों तरफ होने लगी। उनकी यह सफलता का सबसे बड़ा कारण यह है कि उन्होंने अपनी लगन से गाना गया है और एक मौका मिला उसमें भी उन्होने पूरा सर्मपण दिया जिसकी वजह से वह आज इस मुकाम पर पहुंच गई। एक कहावत तो सुनी होगी आप सब ने कि भगवान के घर देर है अंधेर नहीं। ठीक वैसे ही हुआ इस मुकाम तक पहुंचने में देरी जरूर लगी लेकिन सुपरहिट होकर वापिस आई।

ragini vishwakarma kisne banaya star
ragini vishwakarma kisne banaya star

हनी सिंह के साथ कैसे हुई मुलाकात?

रागिनी विश्वकर्मा और यो यो हनी सिंह की मुलाकात एक संयोग से शुरू हुआ जो सोशल मीडिया के द्वारा हुआ। हनी सिंह, एक जाने माने बड़े रैपर सिंगर हैं, वे अपने नये एल्बम “ग्लोरी“ के लिए कुछ अलग टाइप का करना चाहते थे। उन्होंने बताया कि वह एक दिन इंस्टाग्राम पर इस गायिका का गाना सुन रहे थे और उनकी मधुर व सुरीली आवाज से वो काफी ज्यादा इम्प्रेस हुये। हनी ने अपनी टीम को रागिनी से संपर्क करने के लिये कहा। एक इंटरव्यू हनी ने बताया कि वह इस गायिका  की सादगी और प्रतिभा से इतने ज्यादा प्रभावित हुए कि उन्होंने उन्हें अपने गाने में गाना, गाने का मौका देने का फैसला कर लिया। हनी सिंह की टीम ने रागिनी के गुरु से संपर्क किया और उन्हें  मैनिएक में भोजपुरी लाइन गाने का ऑफर दिया।

रागिनी ने बताया कि पहले उन्हें नहीं पता था कि वह हनी सिंह जैसे किसी बड़े सिंगर के लिए गाना गा रही हैं। जब उन्हें ये बात पता चली, तो वह हैरान और स्तभ्य रह गईं। रिकॉर्डिंग के दौरान हनी की टीम में विजय नाम के एक शख्स ने उनकी सहायता की। इस गायिका की चार लाइन गाने को हिट बना दिया। हनी सिंह ने उनकी टैलेंट को देश के सामने लाकर उनकी जिंदगी ही बदल दी।

सोशल मीडिया में कितने फॉलोअर्स हैं?

मैनिएक,  की सफलता के बाद रागिनी की सोशल मीडिया पर दिन ब दिन लोकप्रियता तेजी से बढ़ती जा रही है। अगर बात की जाये मार्च 2025 तक उनके इंस्टाग्राम पर लगभग 5 लाख फॉलोअर्स हैं। यह संख्या हर दिन बढ़ रही है, क्योंकि लोग उनकी आवाज और सादगी के दीवाने हैं।

यूट्यूब पर फालोअर्स की बात की जाये तो लगभग 9 लाख सब्सक्राइबर हैं। उनके गाने लाखों व्यूज बटोर रहे हैं। उनकी लोकप्रियता का अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि भोजपुरी स्टार खेसारी लाल यादव ने भी उन्हें अपने गाने में मौका देने की बात कही है।

फेसबुक के फालोअर्स की बात की जाये तो लगभग 4 लाख 72 हजार के आसपास हैं। ये सब उनकी मेहनत और लगन का कमाल है। सबसे बड़ा कमाल तो इन तीनो प्लेटफार्म यानी सोशल मीडिया ने जो एक गरीब लड़की को रातों रात अमीर बना दिया।

रागिनी विश्वकर्मा की शादी?

रागिनी विश्वकर्मा की शादी के बारे में अभी कोई सही जानकारी नहीं उपलब्ध है। हालाकि उनके सोशल मीडिया प्रोफाइल से ऐसा लगता है कि वह अभी शादी- शुदा नही हैं। अपने करियर पर फिलहाल पूरा ध्यान दे रही हैं और संगीत की दुनिया में अपनी पहचान बनाने में लगी हुई हैं। वह अपने निजी जीवन के बारे में ज्यादा खुलासा नहीं करतीं हैं। इसलिए उनकी शादी को लेकर कोई पुख्ता जानकारी नहीं उपलब्ध नहीं है।

रागिनी विश्वकर्मा की Net Worth कितनी हैं?

रागिनी विश्वकर्मा की कमाई के बारे में फिलहाल कोई पक्की जानकारी अभी नहीं हैं। लेकिन शुरूआती के दिनों में वह छोटे-मोटे प्रोग्राम में गाना, गाकर थोड़ा बहुत कमाई कर लेती थी। कुछ यूट्यूबर्स ने उन्हें 100-200 रुपये देकर गाना गवाया था। लेकिन “मैनिएक“ की सफलता के बाद उनकी आय में काफी बड़ा बदलाव आया है। अब उनके पास बड़े बड़े ऑफर आने की संभावना है जिसमें काफी पैसा भी मिलेगा।

एक रिपोर्ट के अनुमान के मुताबिक, वह अब से प्रति गाना या परफॉर्मेंस के लिए लगभग 50,000 से 1 लाख रुपये तक कमा सकती हैं। यूट्यूब और सोशल मीडिया से भी उन्हें अच्छी कमाई होने की संभावना है। उनकी मासिक आमदनी भी अब लाखों में हो सकती है।

Please Share:
Puffer Fish दुनिया की सबसे जहरीली खतरनाक मछली के बारे में जुगनू (firefly) की लाइट आखिर जलती कैसे है? Venus Flytrap Plant दुनिया का सबसे खतरनाक मांसाहारी पौधा जो कीटों पर हमला कर, उन्हें खा जाता है? ‘समुद्र का भेड़िया’ (Killer Whale Orca) के बारे में रोचक तथ्य मच्छर (Mosquito) की ये खास बातें आप पक्का नहीं जानते होगें?