समीर रिजवी: दोस्तों अगर आप क्रिकेट के दीवाने हैं और नए-नए क्रिकेट सितारों की चमक देखना पसंद करते हैं, तो आज हम आपको बताने वाले हैं एक ऐसे खिलाड़ी के बारे में, जो मैदान पर बल्ले से छक्कों की बौछार करते हैं। ये कहानी है एक छोटे से गांव से निकले उस लड़के की, जिसने अपनी मेहनत और जुनून से क्रिकेट की ऊंचाइयों को छूने का सपना पूरा किया। तो चलिए, जानते हैं उस खिलाड़ी के ज़िंदगी के कुछ मज़ेदार सफर के बारे में।
समीर रिजवी के बारे में?
समीर रिज़वी एक उभरता हुआ भारतीय क्रिकेटर है, जो अपनी ताबड़तोड़ बल्लेबाजी के लिए मशहूर है। ये वो खिलाड़ी है, जो मैदान पर आता है और गेंदबाजों की नींद उड़ा देता है। लोग उसे सुरेष रैना से तुलना करते हैं क्योंकि उसकी बल्लेबाजी में वही आक्रामकता और स्टाइल दिखता है। मगर समीर सिर्फ किसी की नकल नहीं है, वो अपने आप में एक अनोखा खिलाड़ी है। उसका खेल देखकर लगता है कि जल्द ही भारतीय टीम में नजर आने वाला है। अभी तो वो घरेलू क्रिकेट और आईपीएल में धमाल मचा रहा है, लेकिन उसकी नज़र अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट पर भी टिकी हैं और वो भी क्यों न, क्योंकि हर खिलाड़ी का सपना होता है कि वह देष के लिये खेले।
समीर रिजवी कहां का है?
समीर रिज़वी का जन्म उत्तर प्रदेश के मेरठ जिले में हुआ। समीर मूल रूप से मेरठ के लोईया गांव के रहने वाले हैं, लेकिन अब वो मेरठ के लालकुर्ती इलाके में रहते हैं। इस छोटे से शहर से निकलकर समीर ने बड़े-बड़े सपने देखे और उन्हें सच का निरंतर प्रयास भी कर रहे हैं। इससे पहले भी मेरठ ने पहले प्रवीण कुमार और भुवनेश्वर कुमार जैसे गेंदबाज़ भारत को दिये हैं। लेकिन समीर अपने बल्ले से इस शहर का नाम रोशन कर रहा है।

क्रिकेट की शुरुआत कब की?
समीर का क्रिकेट से रिश्ता बचपन से ही था उसने कम उम्र में क्रिकेट की शुरूआत कर दी थी। लेकिन ऐसा माना जा रहा है कि असली कहानी तब शुरू हुई, जब उनके मामा तनकीब अख्तर ने उनकी प्रतिभा को पहचाना। तनकीब खुद एक क्रिकेटर बनना चाहते थे, लेकिन उनका सपना अधूरा रह गया। उन्होंने अपने भांजे समीर में वो चिंगारी देखी और उसे तराशने में जुट गए। समीर ने 16 साल की उम्र में रणजी ट्रॉफी में डेब्यू किया था, जो अपने आप में एक बड़ी उपलब्धि थी।
ODI, T20, टेस्ट और IPL का सफर
अब बात करते हैं समीर के क्रिकेट करियर की। अभी तक समीर ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में डेब्यू नहीं किया है, यानी ODI, T20 और टेस्ट में उसका खाता अभी खुलना बाकी है। लेकिन घरेलू क्रिकेट में उसने जो कमाल दिखाया है, वो किसी बड़े खिलाड़ी से कम नहीं।
ODI Match: अभी तक समीर ने वनडे इंटरनेशनल नहीं खेला है। लेकिन लिस्ट-। क्रिकेट में उसने 11 मैच खेले हैं और 29.28 की औसत से 205 रन बनाए हैं।
T20 Match: टी20 फॉर्मेट में समीर का जलवा देखते ही बनता है। उसने 11 टी20 मैचों में 49.16 की शानदार औसत और 134.70 के स्ट्राइक रेट से 295 रन बनाए हैं। इसमें 2 अर्धशतक भी शामिल हैं।
IPL Match: समीर का आईपीएल सफर 2024 में शुरू हुआ, जब चेन्नई सुपर किंग्स ने उसे 8.40 करोड़ रुपये की मोटी रकम में खरीदा। उसने अपने डेब्यू मैच में पहली ही गेंद पर राशिद खान जैसे खतरनाक गेंदबाज को छक्का जड़कर सबको चौंका दिया। 2024 सीजन में उसने 8 मैच खेले और 51 रन बनाए, जो बहुत ज्यादा नहीं थे, लेकिन उसकी प्रतिभा को सबने नोटिस किया।

IPL 2025 में किस टीम ने कितने में खरीदा?
अब बात करते हैं IPL 2025 की, जो समीर के फैंस के लिए सबसे मज़ेदार हिस्सा है। 2024 में चेन्नई सुपर किंग्स ने उसे 8.40 करोड़ में खरीदा था, लेकिन इस बार मेगा ऑक्शन में CSK ने उसे रिटेन नहीं किया और न ही बोली लगाई।
IPL 2025 की नीलामी में दिल्ली कैपिटल्स ने उसे 95 लाख रुपये में अपनी टीम में शामिल कर लिया। ये रकम पिछले साल के मुकाबले में बहुत ही कम है, लेकिन समीर के लिए ये एक नई शुरुआत है। दिल्ली की टीम को उससे बड़ी उम्मीदें हैं, खासकर उसकी हालिया फॉर्म को देखते हुए।
बल्लेबाज है या गेंदबाज?
समीर एक ऑलराउंडर खिलाड़ी के तौर पर उभरे हैं, लेकिन उसकी पहचान मुख्य रूप से एक धाकड़ बल्लेबाज के तौर पर है। वो दाएं हाथ से बल्लेबाजी करता है और बड़े-बड़े शॉट्स लगाने में माहिर है।
इसके अलावा वो दाएं हाथ से ऑफ-स्पिन गेंदबाजी भी करते हैं। हालांकि, अभी तक अपनी गेंदबाजी से कुछ खास कमाल नही कर पाये हैं। लेकिन जरूरत पड़ने पर वो गेंद से भी कमाल कर सकते हैं।
कोई गर्लफ्रेंड है या नहीं?
ये सवाल तो दोस्तों लगभग हर फैन के मन में उठता है कि समीर भाई की गर्लफ्रेंड कौन है? लेकिन अफसोस, इस सवाल का जवाब अभी तक नहीं है। क्योंकि भाई ने कभी उजाजर ही नहीं किया। क्योंकि वे अपनी निजी ज़िंदगी को प्राइवेट रखते हैं। उन्होंने कभी सोशल मीडिया पर कोई हिंट भी नहीं दिया, न ही किसी इंटरव्यू में इस बारे में बात की। अभी तक की जानकारी के मुताबिक तो उनकी कोई गर्लफ्रेंड नहीं है। टेंषन ना लो दोस्तों जब होगी तो पता चल ही जायेगा तब तक आपको इंतजार करना पड़ेगा।
प्च्स् 2025 में दिल्ली कैपिटल्स के साथ समीर नई ऊंचाइयों को छूने को तैयार है। उनकी हालिया फॉर्म को देखकर लगता है कि वो जल्द ही भारतीय टीम में भी जगह बना सकते हैं। सचिन तेंदुलकर को अपना भगवान मानने वाला ये लड़का अपने खेल से सबको चौंकाने वाला है।

समीर रिज़वी की नेट वर्थ (Net Worth)?
समीर रिज़वी की नेट वर्थ के बारे में सटीक जानकारी देना थोड़ा मुश्किल है, क्योंकि ये एक उभरता हुआ क्रिकेटर है और अभी तो शुरूआत की है, उनकी कमाई अभी क्रिकेट कॉन्ट्रैक्ट्स और आईपीएल से आती है। फिर भी, मीडिया रिपोर्टस की जानकारी के मुताबिक एक अंदाज़ा लगाया जा सकता है। उनकी नेट वर्थ मार्च 2025 तक लगभग 10-12 करोड़ रुपये के आसपास मानी जा सकती है। इनका सबसे बड़ा हिस्सा आईपीएल डील से आता है।
साल 2024 में चेन्नई सुपर किंग्स ने उन्हें 8.40 करोड़ रुपये में खरीदा था। ये रकम अपने आप में एक जैकपॉट थी, क्योंकि वो उस सीजन के सबसे महंगे अनकैप्ड प्लेयर बने थे। साल 2025 में दिल्ली कैपिटल्स ने उन्हें 95 लाख रुपये में लिया है, जो पिछले साल से काफी ज्यादा कम रकम है। लेकिन फिर भी उनकी कुल कमाई में इज़ाफा हुआ है।
इसके अलावा, समीर घरेलू क्रिकेट से भी कमाई कर लेते हैं। उत्तर प्रदेश के लिए खेलते हुए उन्हें हर साल लगभग 20-30 लाख रुपये मिल ही जाते होगें। इसमें रणजी ट्रॉफी, विजय हजारे ट्रॉफी, और यूपी टी20 लीग जैसे टूर्नामेंट्स की फीस शामिल है।
अब बात करते हैं ब्रांड एंडोर्समेंट की, तो अभी तक समीर के पास कोई बड़ा ब्रांड डील नहीं आया है। क्योंकि अभी ये नये खिलाड़ी हैं। तो अभी किसी भी प्रकार का ब्रांड इनके पास नही आया है जिससे ये कमाई कर पायें। लेकिन जैसे-जैसे उनका नाम और शोहरत बढ़ेगी, खासकर अगर वो आईपीएल 2025 में धमाल मचाते हैं। तो कुछ लोकल या बड़े ब्रांड्स उनकी तरफ आ सकते हैं। जिससे उनकी नेटवर्थ में काफी इजाफा होगा।
समीर की लाइफस्टाइल
दोस्तों इनकी जिंदगी सिंपल और सादगी भरी है। मेरठ में अपने परिवार के साथ रहते हैं। कोई लग्ज़री कार कलेक्शन इस टाइप का ज्यादा तामझाम नही हैं। उनका फोकस अभी क्रिकेट पर ही है और पैसा तो अपने आप आता जाएगा। 21 साल की उम्र में 10-12 करोड़ की नेट वर्थ होना कोई मामूली बात नही है। ये किसी भी नए खिलाड़ी के लिये बहुत ही अच्छी बात है। अब अगर वो भारतीय टीम में जगह बना लेते हैं। तो भाई, ये आंकड़ा कहां तक पहुंच सकता है इसका अंदाजा न आप लगा सकते हैं और न हम। तो दोस्तों ये रही आज की छोटी सी स्ट्रगल करते हुए खिलाड़ी कहानी।