मच्छरों (mosquito) की लगभग 3,500 प्रजातियाँ पाई जाती हैं, लेकिन इनमें से कुछ प्रजातियाँ ही इंसानों के लिए खतरा पैदा करती हैं। आइए, मच्छर के बारे में कुछ महत्वपूर्ण तथ्यों पर विचार करें।
मच्छर (mosquito) का जीवन चक्र चार प्रमुख चरणों से गुजरता हैः अंडा, लार्वा, प्यूपा और वयस्क। मच्छर का जीवन चक्र 8-10 दिन से लेकर 2 सप्ताह तक का हो सकता है।
मच्छर (mosquito) का शरीर तीन मुख्य हिस्सों में बांटा गया हैः सिर, थोरैक्स और पेट। सिर में मच्छर की आंखें, एंटीना (सूंघने का अंग) और सूंड होती है, जिसे यह रक्त चूसने के लिए उपयोग करता है। थोरैक्स में तीन जोड़े पैर और दो पंख होते हैं।
मच्छर (mosquito) अंडे पानी में देता है, और जब ये अंडे लार्वा में बदलते हैं, तो लार्वा पानी में तैरते रहते हैं ये शायद आपने देखा होगा कूलर में। फिर यह प्यूपा अवस्था में बदलते हैं, और अंत में वयस्क मच्छर के रूप में बाहर निकलते हैं।
मच्छर (mosquito) नर और मादा दोनों का आहार अलग-अलग होता है। नर मच्छर मुख्य रूप से पौधों के रस पर जीवित रहते हैं, जबकि मादा मच्छर को रक्त की आवश्यकता होती है।
प्रजनन स्थानः मच्छर (mosquito) स्थिर पानी में अंडे देते हैं, जैसे तालाब, पोखर, पानी से भरे बर्तन, पुराने टायर, कूलर पानी आदि। मच्छर (mosquito) एक छोटा और खतरनाक कीट है जो दुनिया भर में पाया जाता है। यह छोटे आकार का होता है, लेकिन इसकी कई प्रजातियाँ हैं।