दुनिया में अगर बात की जाये सबसे खतरनाक मछली तो पहले नम्बर पर आती है शार्क मछली। जिसकी लम्बाई लगभग 45-60 फिट तक होती है।

शार्क मछली का वजन लगभग 28 टन तक होता है इसका लगभग 4 हाथियों के बराबर का वजन होता है।

आपको जानकर आश्चर्य होगा कि शार्क मछली के 100-200 नही, बल्कि 3000 दांत होते हैं। एक दांत भी टूट जाये तो वहां पर 1 हफ्ते में दांत निकल आते हैं।

शार्क मछली सबसे खतरनाक मछली मानी जाती है। इसका अन्दाजा इस बात से लगा सकते हैं कि अगर खून की स्मेल इसे मिल जाये तो यह पता लगाते हुये वहां तक पहुंच जाती है। 

ग्रेट व्हाइट शार्क मछली अपना शिकार करने के लिये पानी की सतह से लगभग 10 फीट ऊंची छलांग लगा सकती है।

ग्रेट व्हाइट शार्क मछली साल में लगभग 11 टन खाना खा जाती है। सबसे अच्छी बात ये बिना खाये भी 3 महीने तक रह सकती है।

शार्क मछली के बच्चे अण्डे में ही खतरे को पहचानने की क्षमता रखते हैं। जबकि ब्लू शार्क एक बार में 135 बच्चों को जन्म देती है।

अगर बात की जाये शार्क मछली की पानी में रफ्तार की तो ये 4 से 8 किलोमीटर प्रति घण्टा की स्पीड से चलती है।

शार्क मछली मछली अपने शिकार के लिये आंखों का नहीं बल्कि सूंघने का प्रयोग करती है।

शार्क मछली की सुनने की शक्ति बहुत ज्यादा होती है। ये लगभग 3000 फीट दूर की आवाज को बड़ी ही आसानी सुन सकती है।