अंशुल कंबोज (Anshul Kamboj) नाम सुनते ही एक ऐसा सितारा आंखों के सामने चमकता है, जो हरियाणा की मिट्टी से निकलकर क्रिकेट के आसमान में अपनी चमक बिखेर रहा है। ये वो बंदा हैं, जिसने गेंद को अपनी उंगलियों का जादू बनाया और बल्ले को अपनी मेहनत का हथियार। अंशुल एक भारतीय क्रिकेटर हैं, दाएं हाथ के मीडियम गति के तेज गेंदबाज, जिनकी गेंदें बल्लेबाजों के लिए पहेली बन जाती हैं जब ये बॉलिंग करते हैं। अगर आप को सोच रहे हैं कि ये केवल गेंदबाज नहीं तो शायद आप गलत हो सकते हैं इनका जादू गेंदबाजी के अलावा बल्लेबाजी में भी उतना ही कमाल है। एक तरह से आप कह सकते हैं कि ये एक ऑलराउंडर खिलाड़ी हैं, जो बल्ले से भी कमाल दिखा सकते हैं।
हरियाणा के लिए ये घरेलू क्रिकेट खेलते हैं और अब आईपीएल जैसे बड़े प्लेटफार्म पर भी अपनी छाप छोड़ चुके हैं। इनकी कहानी बड़ी ही दिलचस्प है। गांव की गलियों से लेकर क्रिकेट स्टेडियम की चकाचौंध तक का सफर तय करने वाले खिलाड़ी के बारें में आज हम जानने का प्रयास करेंगें।

अंशुल कंबोज (Anshul Kamboj) के बारे में?
अंशुल कंबोज (Anshul Kamboj) की अगर व्यक्तिगत जीवन की बात करें तो उनका जन्म 6 दिसंबर 2000 को हुआ था। हरियाणा के करनाल जिले के फाजिलपुर गांव में एक साधारण किसान परिवार में हुआ। क्रिकेट मैच खेलने का जो कीड़ा था ऐसा लगता है कि इनके अंदर बचपन से ही कुलबुला रहा था। 12 साल की उम्र में जब गांव के मैदानों में दोस्तों के साथ बल्ला और गेंद थामे खेलते थे, तब शायद ही किसी ने सोचा होगा कि ये लड़का एक दिन क्रिकेट की दुनिया में तहलका मचा देगा।
फरवरी 2022 में हरियाणा के लिए पहली बार प्रथम श्रेणी क्रिकेट में डेब्यू किया। फिर अक्टूबर 2022 में टी20 में अपना कदम रखा। लेकिन असली धमाका साल 2024 में हुआ, जब रणजी ट्रॉफी में केरल के खिलाफ एक पारी में 10 विकेट झटक दिये थे। इससे अच्छा पल शायद अंषुल को कभी मिले। पूरा सूपड़ा अकेले ही विपक्षी टीम का साफ करके एक अच्छा रिकार्ड अपने नाम दर्ज कर लिया।

गेंदबाजी स्पीड और बल्लेबाज कैसी है?
दाएं हाथ के अंशुल कंबोज का जादू उनकी धारदार गेंदबाजी में छुपा है। उनकी यॉर्कर ऐसी कि अच्छे अच्छे बल्लेबाजों के पैर कांप जायें, उनकी स्विंग ऐसी कि हवा भी उनके साथ झूमने और लहराने लगे। लगभग 130-135 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से बॉलिंग करते हैं। लेकिन स्पीड से ज्यादा उनकी सटीकता कमाल करती है। लाइन और लेंथ में गजब का नियंत्रण है। इनका कमाल केवल बल्लेबाजी तक ही सीमित नहीं। बल्कि ये बल्लेबाजी भी गजब की करते हैं। जरूरत पड़ने पर चौके-छक्के भी जड़ सकते हैं। इतनी क्षमता रखते हैं।
जब विजय हजारे ट्रॉफी में हरियाणा हुआ था तो, चैंपियन बनाने में इनका बहुत बड़ा योगदान रहा था और रणजी ट्रॉफी में तो इन्होंने इतिहास रचकर कमाल ही कर दिया। इन्होंने एक पारी में 10 विकेट चटकाकर, अनिल कुंबले जैसे दिग्गज गेंदबाजों की लिस्ट में शामिल हो गए। हांलाकि ये नेषनल या इंटरनेषनल क्रिकेट नहीं था लेकिन भी एक मैच में 10 विकेट चटकाना मामूली बात नहीं है।
कैसे बना क्रिकेट का सितारा?
अंशुल की जिंदगी आसान नहीं थी। किसान परिवार से होने की वजह से संसाधन काफी कम थे, लेकिन हौसले की उनमें कोई कमी नहीं थी। 12 साल की उम्र में क्रिकेट शुरू किया था। गांव के गली क्रिकेट और मैदानों में पसीना बहाया। फिर करनाल की अकादमी में दाखिला लिया। वहां कोच ने उनके इस टैलेंट को पहचाना और गेंदबाजी पर फोकस करने को कहा।
अंडर-14, अंडर-16, और अंडर-19 स्तर पर हरियाणा के लिए खेलते हुए अंशुल ने धीरे-धीरे अपनी खास पहचान बना ली। उनकी मेहनत का नतीजा तब दिखा, जब साल 2023-24 के विजय हजारे ट्रॉफी में 10 मैचों में 17 विकेट लेकर हरियाणा को ट्रॉफी जिताई थी। लेकिन असली करिश्मा 2024 में हुआ। रणजी ट्रॉफी में एक ही पारी में 10 विकेट चटका लिये थे। ये वो कारनामा था, जिसने उन्हें रातोंरात सुर्खियों में ला दिया था।

अंशुल में आईपीएल 2025 में कितने में बिके (Sold)
आईपीएल में चेन्नई सुपर किंग्स ने उन्हें 3.40 करोड़ में खरीदकर उनके टैलेंट पर मुहर लगा दी है। अंशुल कंबोज अभी सिर्फ 24 साल के हैं। उनका सफर शुरू हुआ है, खत्म नहीं। चेन्नई सुपर किंग्स के साथ आईपीएल 2025 में वो धोनी जैसे दिग्गज के साथ खेलेंगे। अगर वो इसी तरह मेहनत करते रहे, तो भारतीय टीम का नीला जर्सी पहनना उनका अगला पड़ाव हो सकता है। क्रिकेट के कुछ जानकारों का माना हैं कि अंशुल में वो बात है, जो उनकों भविष्य का स्टार बना सकती है।
अंशुल कंबोज शादी हुई है या नहीं?
अंशुल कंबोज की शादी के बारे में भी फिलहाल कोई खबर नहीं है। 24 साल की उम्र में वो अभी सिर्फ अपने करियर के के बारे में सोच रहे हैं। ज्यादातर क्रिकेटर इस उम्र में शादी से ज्यादा अपने खेल पर ही ध्यान देते हैं, और अंशुल भी उसी राह पर चलते दिखाई पड़ रहे हैं। न तो उनके परिवार की ओर से, न ही मीडिया में कोई ऐसी बात सामने आई है कि उनकी शादी हुई हो या होने वाली हो।
अंशुल कंबोज की गर्लफ्रेंड्स है क्या?
इतने बड़े क्रिकेटर की बात हो और गर्लफ्रेंड की कोई बात ना हो ऐसा कैसे चलेगा रे बाबा। फिलहाल अंशुल कंबोज की पर्सनल लाइफ के बारे में ज्यादा जानकारी अभी पब्लिक में नहीं है। क्रिकेटर होने के नाते उनकी जिंदगी मैदान पर ज्यादा दिखती है, न कि मैदान के बाहर। अभी तक न तो किसी इंटरव्यू में, न ही सोशल मीडिया पर उनकी ओर से कोई ऐसा हिंट मिला है कि उनकी कोई गर्लफ्रेंड भी है।
मजा तो अब आयेगा रे बाबा
अंशुल की निजी जिंदगी में फिलहाल अभी क्रिकेट ही उनकी गर्लफ्रेंड है। रणजी ट्रॉफी में 10 विकेट चटकाकर उन्होंने अनिल कुंबले जैसे दिग्गजों की बराबरी की। आईपीएल में 30 लाख से 3.40 करोड़ तक का सफर ही उनकी मेहनत और लगन की मिसाल है। गांव का ये छोरा अब चेन्नई सुपर किंग्स के साथ धोनी जैसे लीजेंड के साथ खेलने वाला है। शादी-वादी और गर्लफ्रेंड की बातें तो बाद में आएंगी, अभी तो अंशुल का रोमांस सिर्फ क्रिकेट के साथ है।

Anshul Kamboj की नेट वर्थ (Net Worth) कितनी है?
अगर बात की जाये नेटवर्थ (Net Worth) की तो अंशुल कंबोज, हरियाणा का वो क्रिकेटर जो आजकल अपनी गेंदबाजी से सबको हैरान कर रहा है, उसकी नेट वर्थ को लेकर कोई ऑफिशियल जानकारी तो पब्लिक में फिलहाल मौजूद नहीं है। लेकिन अगर हम थोड़ा हिसाब-किताब लगायें और अंदाजा लगा लगायें तो आईपीएल कमाईः 2024 में अंशुल को मुंबई इंडियंस ने 30 लाख रुपये में खरीदा था। उन्होंने 3 मैच खेले, जिसमें उनकी फीस इसी रेंज में रही होगी। लेकिन असली धमाका इस साल 2025 की आईपीएल नीलामी में हुआ, जब चेन्नई सुपर किंग्स ने उन्हें 3.40 करोड़ रुपये में खरीद लिया। ये उनकी बेस प्राइस से कई गुना ज्यादा है। तो अकेले इस डील से उनकी नेट वर्थ में काफी बड़ा उछाल आया।
घरेलू क्रिकेट की कमाईः हरियाणा के लिए रणजी ट्रॉफी, विजय हजारे ट्रॉफी तथा सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी जैसे टूर्नामेंट खेलते हैं। बीसीसीआई के घरेलू खिलाड़ियों के लिए पेमेंट स्ट्रक्चर के हिसाब से एक सीजन में अच्छे परफार्म करने वाले खिलाड़ी को 20-50 लाख रुपये तक देती है। अंशुल ने 19 फर्स्ट क्लास मैच, 15 लिस्ट-ए और 17 टी20 खेले हैं, तो अब तक उनकी कमाई कुछ करोड़ में तो होगी ही। अगर हम एक मोटा मोटी अंदाजा लगाये, तो मार्च 2025 तक अंशुल कंबोज की कुल नेट वर्थ लगभग 4-5 करोड़ रुपये के आसपास हो सकती है।