IPL 2025 Schedule : एक क्रिकेट लीग है जो भारत में हर साल होती है। यह 2008 में शुरू हुई थी और तब से यह दुनिया की सबसे बड़ी और सबसे लोकप्रिय क्रिकेट लीग बन गई है। IPL में टी20 फॉर्मेट में मैच होते हैं, जिसका मतलब है कि हर टीम को 20 ओवर खेलने का मौका मिलता है।
IPL लीग में भारत की विभिन्न शहरों और राज्यों से टीमें होती हैं, और इन टीमों के पास दुनियाभर के क्रिकेट खिलाड़ी होते हैं। IPL का आयोजन आमतौर पर अप्रैल से मई तक होता है लेकिन इस बार मार्च से मई तक और इसमें हर टीम एक-दूसरे से मुकाबला करती है, फिर अंक तालिका के आधार पर प्लेऑफ और फाइनल होते हैं।
आईपीएल 2025 कब से शुरू है?
इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2025 का आयोजन 22 मार्च से 25 मई 2025 तक किया जाएगा। बीसीसीआई ने 16 फरवरी 2025 को इस सीजन का पूरा शेड्यूल जारी किया था। टूर्नामेंट का उद्घाटन मैच 22 मार्च को कोलकाता नाइट राइडर्स और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के बीच खेला जाएगा। इस सीजन में कुल 74 मैच होंगे, जो 13 विभिन्न स्थानों पर आयोजित किए जाएंगे। फाइनल मुकाबला 25 मई को कोलकाता के ईडन गार्डन्स स्टेडियम में होगा।
आईपीएल 2025 मैच शेड्यूल (Schedule) क्या है?

आईपीएल 2025 कब और कहां मैच है?

IPL 2008 से 2024 तक, फाइनल जीतने वाली टीमों की सूची (List):
साल | आईपीएल विजेता | उप–विजेता | फाइनल का वेन्यू |
2008 | राजस्थान रॉयल्स | चेन्नई सुपर किंग्स | मुंबई |
2009 | डेक्कन चार्जर्स | रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर | जोहान्सबर्ग |
2010 | चेन्नई सुपर किंग्स | मुंबई इंडियंस | मुंबई |
2011 | चेन्नई सुपर किंग्स | रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर | चेन्नई |
2012 | कोलकाता नाइट राइडर्स | चेन्नई सुपर किंग्स | चेन्नई |
2013 | मुंबई इंडियंस | चेन्नई सुपर किंग्स | कोलकाता |
2014 | कोलकाता नाइट राइडर्स | किंग्स XI पंजाब | बैंगलोर |
2015 | मुंबई इंडियंस | चेन्नई सुपर किंग्स | कोलकाता |
2016 | सन राइजर्स हैदराबाद | रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर | बैंगलोर |
2017 | मुंबई इंडियंस | राइजिंग पुणे सुपरजायंट्स | हैदराबाद |
2018 | चेन्नई सुपर किंग्स | सन राइजर्स हैदराबाद | मुंबई |
2019 | मुंबई इंडियंस | चेन्नई सुपर किंग्स | हैदराबाद |
2020 | मुंबई इंडियंस | दिल्ली कैपिटल्स | दुबई |
2021 | चेन्नई सुपर किंग्स | कोलकाता नाइट राइडर्स | दुबई |
2022 | गुजरात टाइटंस | राजस्थान रॉयल्स | अहमदाबाद |
2023 | चेन्नई सुपर किंग्स | गुजरात टाइटंस | अहमदाबाद |
2024 | कोलकाता नाइट राइडर्स | सन राइजर्स हैदराबाद | चेन्नई |
कौन सी टीम कितनी बार IPL का खिताब जीत चुकी है।
टीम | खिताब | साल |
चेन्नई सुपर किंग्स | 5 | 2010, 2011, 2018, 2021, 2023 |
मुंबई इंडियंस | 5 | 2013, 2015, 2017, 2019, 2020 |
कोलकाता नाइट राइडर्स | 3 | 2012, 2014, 2024 |
गुजरात टाइटंस | 1 | 2022 |
सनराइजर्स हैदराबाद | 1 | 2016 |
डेक्कन चार्जर्स | 1 | 2009 |
राजस्थान रॉयल्स | 1 | 2008 |

IPL Auction 2025 में कौन खिलाड़ी कितने में बिका (Sold)
- ऋषभ पंत – ₹27 करोड़ – लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG)
- श्रेयस अय्यर – ₹26.75 करोड़ – पंजाब किंग्स (PBKS)
- वेंकटेश अय्यर – ₹23.75 करोड़ – कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR)
- अर्शदीप सिंह – ₹18 करोड़ – पंजाब किंग्स (PBKS)
- युजवेंद्र चहल – ₹18 करोड़ – पंजाब किंग्स (PBKS)
- जोश बटलर – ₹15.75 करोड़ – गुजरात टाइटन्स (GT)
- केएल राहुल – ₹14 करोड़ – दिल्ली कैपिटल्स (DC)
- ट्रेंट बाउल्ट – ₹12.5 करोड़ – मुंबई इंडियंस (MI)
- विराट कोहली – ₹21 करोड़ – रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (RCB)
- जोश हेजलवुड – ₹12.5 करोड़ – रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (RCB)
आईपीएल क्रिकेट मैच में अंपायर की सैलरी कितनी होती है?
आईपीएल में अगर अंपायर की सैलरी की बात की जाये तो इनकी कोई फिक्स सैलरी नहीं होती है। सभी अंपायरों की सैलरी अलग-अलग हो सकती है। ये निर्भर करता है उनके अनुभव पर कौन कितने मैच में अंपारिंग कर चुका है और कितना अनुभव है। उसी के हिसाब से मैच में उन्हें सैलरी या पैसा दिया जाता है। अगर बात किया जाये कि पुराने अनुभवी अंपायरों की तो उन्हें लगभग 1.5 से 2 लाख तक एक मैच में मिलता है। फिर वो मैच चाहे हो या ना है किसी कारण से। वहीं अगर बात किया जाये कम अनुभवी अंपायरों की तो उनकी सैलरी बहुत ही कम होती है। बात की जाये अगर अनुभवी अंपायर अनिल चौधरी की तो उन्होंने 100 से मैच के लिये अंपायरिंग किया है उनकी सैलरी लभगग 2 लाख रू मिलती है। इसके अलावा भी प्रमुख अंपायर, जिनमें नितिन मेनन और ब्रूस ऑक्सेनफोर्ड भी शामिल हैं, जिनको प्रत्येक मैच के लिए ₹1.98 लाख मिलते हैं।

आईपीएल मैच की टिकट कितनी होती है?
मैच टिकट की कीमतें स्टेडियम, मैच, टीम, और सीट के अनुसार अलग-अलग होती हैं। आम तौर पर, ₹500 से लेकर ₹50,000 या उससे ज्यादा तक हो सकती हैं।
IPL टिकट की सामान्य कीमतें (2025 सीजन के लिए)
सीट का प्रकार | टिकट कीमत (₹ में) |
सामान्य स्टैंड (General Stand) | ₹500- ₹1,500 |
प्रीमियम स्टैंड | ₹2,000 – ₹5,000 |
कॉर्पोरेट बॉक्स | ₹10,000 – ₹25,000 |
वीआईपी एरिया | ₹30,000 – ₹50,000+ |
स्टेडियम के हिसाब से टिकट की संभावित कीमतें
स्टेडियम | टिकट की शुरुआती कीमत (₹ में) |
वानखेड़े स्टेडियम, मुंबई | ₹900 से शुरू |
अरुण जेटली स्टेडियम, दिल्ली | ₹850 से शुरू |
एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम, बैंगलोर | ₹750 से शुरू |
ईडन गार्डन्स, कोलकाता | ₹500 से शुरू |
नरेंद्र मोदी स्टेडियम, अहमदाबाद | ₹500 से शुरू |
एम.ए. चिदंबरम स्टेडियम, चेन्नई | ₹1,200 से शुरू |
- टिकट कैसे बुक करें?
ऑनलाइन बुकिंग प्लेटफॉर्म्स:
- Paytm Insider
- BookMyShow
- IPL की ऑफिशियल वेबसाइट
- टीमों की ऑफिशियल वेबसाइट्स
ऑफलाइन बुकिंग:
- स्टेडियम के काउंटर पर भी टिकट मिल सकते हैं, लेकिन यह मैच से कुछ दिन पहले ही उपलब्ध होते हैं।
- कौन-से फैक्टर टिकट के दाम को प्रभावित करते हैं?
मैच की डिमांड: अगर मैच हाई-प्रोफाइल (जैसे MI vs CSK) है, तो कीमत ज्यादा होगी।
सीट की लोकेशन: ग्राउंड के करीब की सीटें महंगी होती हैं।
प्लेऑफ और फाइनल: इन मैचों की टिकटें बहुत महंगी होती हैं, ₹2,000 से ₹1,00,000 तक जा सकती हैं।
ब्लैक मार्केट: कभी-कभी टिकट की डिमांड ज्यादा होने पर लोग ब्लैक में महंगे दामों पर बेचते हैं।