Asian Games क्या है, क्यों होते हैं, कब और कहां शुरू हुए, कुल कितने देश हैं?

एशियाई खेल के बारे में – Asian Games ke bare me

Asian Games 2023 news in hindi: एशियाई खेलों के जनक प्रोफेसर गुरुदत्त सोंधी का उद्देश्य खेलों के माध्यम से एशियाई देशों को एक साथ करना था, जिससे सद्भाव और प्रेम को बढ़ावा मिले। शुरू में इस खेल का नाम एशियाटिक खेल रखा गया था। लेकिन बाद में पंडित जवाहरलाल नेहरू के सुझाव पर इस खेल का नाम एशियाई खेल रखा गया और प्रथम एशियाई खेल का आयोजन 4 मार्च 1951 को नई दिल्ली के नेशनल स्टेडियम में हुआ था । प्रथम एशियाई में यानी की प्रथम एशियाई खेल में भाग लेने वाले देश अफगानिस्तान म्यांमार श्रीलंका नेपाल इंडोनेशिया ईरान जापान मलेशिया फिलिपींस थाईलैंड एवं भारत थे।

एशियाई खेल क्या है – Asian Games kya hai

एशियाई खेल (Asian Games) एशिया की सबसे बड़ी खेल प्रतियोगिता है और इस खेलों को संक्षिप्त रूप में एशियाड के नाम से जाना जाता है। एशियाई खेलों का जनक प्रोफेसर गुरूदत्त सोंधी को माना जाता है। यह प्रतियोगिता प्रतिष्ठा 4 वर्षों के अनुसार पर आयोजित की जाती है। यह प्रतियोगिता एशियाई देशों की आपसी समानता और एकता के प्रतीक के रूप में संपूर्ण विश्व में जानी जाती है। इसमें केवल एशिया के विभिन्न देशों के खिलाड़ी ही भाग लेते हैं। एशियाई खेलों का नियमन एशियाई ओलंपिक परिषद द्वारा अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक परिषद के पर्यवेक्षण में किया जाता है।

एशियाई खेल क्यों होता है – Asian Games kyo hote hai

साल 1951 में शुरू हुये एशियाई गेम्स (Asian Games) के इतिहास के बारे में साल 1947 में भारत के आजादी के बाद देश की राजधानी दिल्ली में एशियाई रिलेशन कॉन्फ्रेंस का आयोजन किया गया था। जिसमें यह तय हुआ कि सभी एशियाई देश अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपने रिश्तों को सुधारने के लिए खेलों के माध्यम से एक दूसरे से जुड़े रहेंगे। शुरुआत में खेलों का आधार ओलंपिक को बनाया गया और उन्हें खेलों को इसमें शामिल करना भी तय हुआ था साथ ही उनके आयोजन के बीच 4 साल का अंतर भी निश्चित किया गया था। इन खेलों को एशियाड़ भी कहा जाता है जो एशियाई महाद्वीप के देशों का सबसे बड़ा खेल इवेंट है।

एशियाई खेल कब शुरू हुआ? Asian Games kab suru hua?

साल 1949 में भारत की राजधानी नई दिल्ली में एशियाई एथलेटिक संघ की स्थापना हुई, जिसमें भारतीय ओलंपिक समिति के सदस्य गुरदास सोड़ी ने अहम भूमिका निभाई उन्होंने सभी एशियाई देशों के प्रतिनिधियों को इकट्ठा करने का काम किया और इस तरह एशियाई खेलों ने अपना असल रूप लिया वैसे तो एशियन गेम्स को पहली बार 1950 में आयोजित किया जाना था मगर किसी कारण से इसे 1 साल के लिए टाल दिया गया और पहली बार एशियाई खेलों (Asian Games) को 4 मार्च 1951 में भारत की राजधानी नई दिल्ली में आयोजित किया गया था।

पहले एशियाई खेल में कुल कितने देश थे? Asian Games me kitne desh hote hai

एशिया महाद्वीप के कुल 11 देशों ने हिस्सा लिया था जहां एक और 1948 के ओलंपिक खेलों में जापान को हिस्सा लेने का मौका ही नहीं दिया गया वहीं 1951 में शुरू किए गए एशियाई खेल (Asian Games) में जापान को अपना हुनर दिखाने का पूरा मौका मिला।

एशियाई खेल को किसने शुरू किया – Asian Games ko kisne suru kiya

पहली बार खेले गए एशियाई खेल(Asian Games) का उद्घाटन भारत के पहले राष्ट्रपति राजेंद्र प्रसाद ने किया था और पहली बार इन खेलों को दिल्ली के मेजर ध्यानचंद नेशनल स्टेडियम में खेला गया था जिसके बाद से हर 4 सालों के अंतराल में एशियन गेम्स का आयोजन किया जाने लगा।

वर्तमान में कितने देश एशियाई खेल में हैं – Asian Games 2023 me total kitne desh hai

अगर हम बात करें कि एशियाई खेल (Asian Games) के शुरूआत की तो जब 1951 में यानि पहली बार जब एशियाई खेल का आयोजन हुआ था तो उस समय कुल देशों की संख्या 11 था लेकिन आज वर्तमान की बात की जाये तो 2023 में कुल 45 एशियाई देशों को शामिल किया गया है।

एशियाई खेल 2023 कहां पर हुआ? Asian Games 2023 kaha par hua?

एशियाई खेल (Asian Games) 2023 का शुरूआत चीन के हांगझोऊ में दिनांक 23 सितंबर से 8 अक्टूबर, 2023 तक किया गया। ऐसा माना जा रहा है कि एशियाई खेल जो हुये हैं वह 15 दिनों तक चलने वाली प्रतियोगिता है। यह प्रतियोगिता वर्ष 2022 में होनी थी परन्तु कोरोना महामारी के कारण इसका आयोजन साल 2023 में किया गया।

Please Share:
जुगनू (firefly) की लाइट आखिर जलती कैसे है? Venus Flytrap Plant दुनिया का सबसे खतरनाक मांसाहारी पौधा जो कीटों पर हमला कर, उन्हें खा जाता है? चाँद (Moon) के बारे में कुछ अद्भुत तथ्य, जो आपको हैरान कर देंगे Starlink क्या है जिसके माध्यम से हर जगह पहुंचेगा हाईस्पीड नेटवर्क ‘समुद्र का भेड़िया’ (Killer Whale Orca) के बारे में रोचक तथ्य मच्छर (Mosquito) की ये खास बातें आप पक्का नहीं जानते होगें? Amrit Udyan दिल्ली की सबसे खूबसूरत पर्यटक स्थल ये नहीं तो क्या देखा? Angler Fish सिर की टार्च लाइट दिखाकर करती है शिकार? यजुवेन्द्र चहल और धनश्री वर्मा का क्या सच में हो गया तलाक?, कहीं ये वजह तो नहीं! ‘Chhaava Movie’ छा गई तहलका मचा दिया तोड़े कई फिल्म रिकार्ड दुनिया का पहला बंदर (Ham Chimpanzee) जो अंतरिक्ष से जिंदा वापिस आया? Bennu Asteroid आ रहा है धरती का विनाश करने, अब कोई नहीं बचेगा? वैज्ञानिकों ने खोजा नई पृथ्वी, देखिये कैसी है ये धरती K2-18B Planet? भारत को मिल गई गजब की ट्रेन ‘Namo Bharat’ 2 मिनट में जाने कैसी है ये ट्रेन? UT 69 Movie Trailer Release राज कुंद्रा प्रमोशन करते ही क्यों रोने लगे? दुनिया की सबसे खतरनाक चींटी (Bulldog Ant) जिसके काटने से इंसान की हो जाती है मौत है? ‘Bharat Mandapam’ क्या है जिसमें दुनिया बड़े-बड़े देश शामिल हुये थे। Chandrayaan-3 Mission देखें कैसे चांद पर उतरेगा भारत Shark Fish दुनिया की सबसे खतरनाक मछली जिसका 4 हाथियों के बराबर होता है वजन Aditya L1 Mission Launch date चांद के बाद अब सूर्य मिशन, भारत पहुंचेगा सूर्य के निकट, कैसे !