Namo Bharat Train कैसी है, क्या है किराया, कहां से कहां तक चलेगी, कितनी है स्पीड?

Namo Bharat Train ke bare me भारत को आज यानि 20 अक्टूबर 2023 को अपनी पहली रैपिडेक्स ट्रेन यानि Namo Bharat Train मिल चुकी है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दिल्ली-गाजियाबाद-मेरठ-आरआरटीएस कॉरिडोर की 17 किलोमीटर लंबी पहले हिस्से का उद्घाटन किया है। इसके साथ ही रैपिडेक्स ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। रैपिडेक्स को ही ‘नमो भारत’ का नाम दिया गया। रैपिडेक्स ट्रेन 21 अक्टूबर 2023 यानी कि शनिवार से आम लोगों के लिए शुरू हो जाएगी।

नमो भारत ट्रेन क्या है- Namo Bharat Train Kya hai ?

देश में  क्षेत्रीय कनेक्टिविटी को मजबूत करने के लिए क्षेत्रीय रैपिड ट्रांजिट सिस्टम यानी कि आरआरटीएस परियोजना लाई गई। एक नई रेल आधारित सेमी हाई स्पीड हाई फ्रीक्वेंसी वाली कंप्यूटर ट्रांसिट प्रणाली है। यह दिल्ली एनसीआर के लोगों को क्षेत्र में निर्बाध रूप से यात्रा करने की सुविधा प्रदान करेगा। बता दें कि राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र एनसीआर में कुल 8 आरआरटीएस कॉरिडोर की पहचान की गई। जिनमें से 3 कोरिडोर को चरण एक में तैयार किया जाना है। जिसमें दिल्ली-गाजियाबाद-मेरठ कॉरिडोर। दिल्ली-गुरुग्राम-सीएनबी-अलवर कॉरिडोर और दिल्ली-पानीपत कॉरिडोर शामिल है।

Namo Bharat Rapidx Train kaisi hai suvidha

Namo Bharat Rapidx Train kaisi hai suvidha

नमो भारत ट्रेन कहां से कहां तक चलेगी? Namo Bharat Train Kaha se Chalegi.

Namo Bharat Train– दिल्ली-गाजियाबाद-मेरठ कॉरिडोर 82 किलोमीटर लंबा है। ये गाजियाबाद मुरादनगर और मोदीनगर से गुजरते हुए, 1 घंटे से कम समय में दिल्ली को मेरठ से जोड़ेगा। हालांकि अभी पीएम मोदी ने इस फेस में साहिबाबाद से दुहाई डिपो तक 17 किलोमीटर तक के कॉरिडोर का उद्घाटन किया है।

कहां कहां स्टेशन बनाये गये हैं?

पहले चरण में कुल 5 स्टेशन साहिबाबाद-गाजियाबाद-गुलधर-दुहाई और दुहाई डिपो स्टेशन होंगे।

नमो भारत ट्रेन में कब और कहां से आप यात्रा कर सकते हैं?

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज जिस कॉरिडोर का शुभारंभ किया है यानि शुरुआत की है, उसकी यात्रा आप 21 अक्टूबर 2023 से कर पाएंगे। हालांकि अभी यह ट्रेन साहिबाबाद से दुहाई डिपो तक ही चलने वाली है।

 

नमो भारत ट्रेन में क्याक्या सुविधा है- Namo Bharat Train me Suvidha Kya hai?

Namo Bharat Train मेट्रो की तरफ पूरी तरह वातानुकूलित होगी अर्थात पूरी तरह से एसी वाली रहेगी। इसे सुरक्षित और आरामदायक बनाने के लिए एरगोनॉमिक रूप से डिजाइन की गई 2×2 ट्रांसफर सीट, खड़े होकर यात्रा करने के लिए पर्याप्त स्थान, सीसीटीवी कैमरे, लैपटॉप-मोबाइल चार्जिंग सुविधा, डायनेमिक रूट मैप जैसी कई सुविधाएं आपको मिलने वाली है। मानो एक तरह से मेट्रो की तरह ही है।

नमो भारत ट्रेन की स्पीड कितनी है- Namo Bharat Train ki speed kitni hai?

इसके अलावा ट्रेन की स्पीड की बात कर लें तो ट्रेन 160 किलोमीटर प्रति घंटे की स्पीड से ट्रैक पर दौड़ती नजर आएगी इसकी अधिकतम स्पीड 180 किलोमीटर प्रति घंटे होगी।

Namo Bhara Rapidxt Train ka kiraya kitna hai
Namo Bhara Rapidxt Train ka kiraya kitna hai

नमो भारत ट्रेन का किराया कितना है- Namo Bharat Train ka kiraya kitna hai?

अब सबसे जरूरी सवाल की ट्रेन का किराया कितना होगा, तो आपको बता दें कि Namo Bharat Train में अभी ₹20 से लेकर ₹100 तक का किराया होगा। रैपिडेक्स के स्टैंडर्ड क्लास में किराया ₹20 से शुरू होगा। वहीं प्रीमियम क्लास में मिनिमम किराया ₹40 होगा।

स्टैंडर्ड क्लास में साहिबाबाद से दुहाई डिपो तक का किराया ₹50 होगा। जबकि प्रीमियम क्लास में इसी दूरी तक का साहिबाबाद से दुहाई डिपो तक किराया ₹100 देना पड़ेगा। एनसीईआरटीसी ने कहा कि 90 सेमी से कम हाइट वाले बच्चे मुफ्त में यात्रा कर पाएंगे। यात्री इसमें अपने साथ 25 किलो तक का सामान ले जा सकेंगे।

नमो भारत ट्रेन में कितने डिब्बे हैं– Namo Bharat Train me kitne dibbe hai?

Namo Bharat Train में बता दें कि कुल 6 डिब्बे हैं। जिनमें लगभग 1700 यात्री एक साथ यात्रा कर सकते हैं। इसमें दोनों शामिल है बैठकर एवं खड़े होने वाले यात्रियों की संख्या। एक और महत्वपूर्ण सवाल की ट्रेन कितनी देर में मिलेगी फ्रीक्वेंसी क्या होगी क्या इसकी फ्रीक्वेंसी मेट्रो जैसी होगी तो बता दें कि अभी हर ट्रेन 15 मिनट में उपलब्ध होगी। हालांकि सिस्टम आवश्यकता के आधार पर इस समय को और कम किया जाएगा यानी की 5 मिनट में भी आपको ट्रेन मिल सकती है।

Namo Bharat Train ka time kya hoga
Namo Bharat Train ka time kya hoga

नमो भारत ट्रेन का समय क्या होगा– Namo Bharat Train ka time kya hoga

समय की बात करें तो आप सुबह और शाम यानी की रात का समय आपको बता दें Namo Bharat Train सुबह 6:00 बजे से रात 11:00 बजे तक चलेगी। दोनों दिशाओं में पहली ट्रेन द्वारा परिचालन सुबह 6:00 बजे शुरू होगा और दोनों ही दिशाओं में स्टेशनों से अंतिम ट्रेन रात 11:00 बजे प्रस्थान करेगी।

दिल्ली वासियों के मन में एक और सवाल है कि एक जो कॉरिडोर जो सबसे ज्यादा प्रचलित है दिल्ली-मेरठ कॉरिडोर यह कब से शुरू होगा तो आपको बता दें इसकी संभावित जो तिथि है या संभावित साल है 2025 तक दिल्ली से मेरठ के बीच संचालित होने वाली इस रैपिडेक्स ट्रेन की संभावना जताई जा रही है।

नमो भारत ट्रेन की लागत कितनी है– Namo Bharat Train ki lagat kya hai?

Namo Bharat Train– आपको बता दें कि इसकी लागत कितनी है दिल्ली-गाजियाबाद-मेरठ आरआरटीएस 30000 करोड रुपए से अधिक की लागत से तैयार किया जा रहा है आपको एक सुविधाजनक प्रीमियम सफर का एहसास मिलेगा।

नमो भारत ट्रेन का टिकट कैसे मिलेगा– Namo Bharat Train ka ticket kaise milega

Namo Bharat Train का टिकट सिस्टम मेट्रो की तरह होगा यानी कि रैपिडेक्स स्टेशनों पर टिकट काउंटर, टिकट वेंडिंग मशीनों से टिकट लिया जा सकेगा इसके अलावा नेशनल कॉमन मोबिलिटी कार्ड एनसीएमसी कार्ड जारी किए जाएंगे रैपिडेक्स कनेक्ट के माध्यम सेडिजिटल कर कोड आधारित टिकट भी जनरेट किया जा सकेगा।

ये वह सारे सवाल थे जो अमूमन आपके मन में चल रहे थे और अब आप अपने सफ़र को कम समय वाला, कम पैसों वाला आसानी से बना पाएंगे। अगर जानकारी अच्छी लगी हो तो कृपया अपने मित्रों के शेयर जरूर करें।

Please Share:

Related Post