Kanya Sumangala Yojana क्या है, जिसमें सरकार फ्री में दे रही है 25000/- कैसे करें अप्लाई?

Kanya Sumangala Yojana- भारत सरकारें व राज्य सरकारें समय-समय पर नई नई योजनायें लाती रहती है। जिससे की गरीब व्यक्तियों का फायदा हो सके और उनका कल्याण हो सके। आज जिस योजना के बारे में बात करने वाले हैं, वह है उत्तर प्रदेश सरकार की मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना। यह योजना उत्तर प्रदेश के महिला एवं बाल विकास मंत्रालय उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा शुरू की गई है।

कन्या सुमंगला योजना क्या है? Kanya Sumangala Yojana kya hai?

कन्या सुमंगला योजना उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा शुरू किया गया है। इस योजना के माध्यम से बेटियों को सशक्त और आत्मनिर्भर बनाने के उद्देश्य से लाया गया है। जब बेटी का जन्म होगा तब से लेकर उसकी पढ़ाई तक यानि ग्रेजुऐशन पूरा होने तक सरकार पैसा देगी। यूपी जैसे राज्य जहां पहले से ही बहुत गरीबी है और पिछड़ा वर्ग रह रहा है। इसके अलावा आज के महंगाई के दौर में तो और भी जीवनयापन करना मुश्किल सा होता जा रहा है। ऐसे में एक गरीब आदमी क्या करें। खासतौर पर जब एक बेटी की बात आती है तो एक गरीब आदमी सोच में पढ़ जाता है कि उसे कैसे पढ़ाये और सबसे बड़ी चिंता की बात ये है बेटी की शादी कैसे करेगा। इसी प्रकार तमाम समस्याओं को दूर करने के लिये योगी सरकार इस योजना को लायी है ताकि बेटी को पढ़ाया जा सके और उसके आत्मनिर्भर बनाया जा सके। इस योजना के में बेटियों के शिक्षा से लेकर उनके स्वास्थ्य संबंधी सभी समस्यायें शामिल हैं।

कन्या सुमंगला योजना कब लागू हुआ? Kanya Sumangala Yojana Kab Lagu Hua?

कन्या सुमंगला योजना को उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के माध्यम से महिला एवं बाल विकास मंत्रालय उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा शुरू की गई है। जो कि 1 अप्रैल 2019 से उत्तर प्रदेश में पूर्ण रूप से लागू हो गया है। अगर आपकी बेटी 1 अप्रैल 2019 के बाद पैदा होती है तो आपकी इस योजना का लाभ उठा सकते हैं।

कन्या सुमंगला योजना किसके लिये है? Kanya Sumangala Yojana Kiske Liye Hai?

कन्या सुमंगला योजना मुख्यरूप से गरीब बेटियों के लिये है। यह योजना हर गरीब और पिछड़ा वर्ग के लिये है जो अपनी बेटियों को पढ़ाना चाहते हैं। जो अपनी बेटियों के पढ़ाने का खर्च नहीं उठा सकते हैं। उनके लिये उत्तर प्रदेश सरकार यह योजना लायी है जिसके माध्यम से आप लाभ उठा सकते हैं।

कन्या सुमंगला योजना से क्या लाभ है? Kanya Sumangala Yojana se kya fayda hai?

कन्या सुमंगला योजना से एक गरीब आदमी के लिये बहुत ज्यादा लाभ हो सकता है। क्योंकि आज भी हमारे देश में ऐसे लोग हैं जो कि पैसों के डर से अपनी बच्चियों को नहीं पढ़ाते हैं और पढ़ाते भी हैं तो बहुत कम, क्योंकि आगे की पढ़ाई में खर्च बहुत ज्यादा आ जाता है। जिससे वह अपनी बेटियों की पढ़ाई बंद करवा देते हैं। इन्हें सभी समस्यों को मध्य नजर रखते हुये उत्तर प्रदेश की सरकार ने इस योजना का लाया है।

कन्या सुमंगला योजना में कितनी धनराशि मिलती है?

कन्या सुमंगला योजना में पहले यानि 2019 से 2023 तक सभी बेटियों को मुख्यमंत्री सुमंगला योजना के तहत 15000/-रूपये दिये जाते थे। लेकिन वर्ष 2023 में रक्षाबंधन के उपलक्ष्य में माननीय मुख्यमंत्री जी द्वारा यह घोषणा की गई की 10,000/- रूपये अतिरिक्त जोड़ दिये गये हैं। अर्थात् अब जो भी धनराशि बेटियों को 2024-2025 में मिलेगी वह 25,000/-रूपये मिलेगी।

कन्या सुमंगला योजना का फायदा किन शर्तों पर मिलेगा?

  1. जो भी लाभार्थी है वह उत्तर प्रदेश का निवासी होना चाहिये।
  2. लाभार्थी के पास उत्तर प्रदेश का निवास प्रमाण पत्र होना चाहिये।
  3. इसके आलावा लाभार्थी के पास आधार कोर्ड, वोटर आई डी कार्ड, बिजली बिल होना चाहिये।
  4. लाभार्थी की कुल वार्षिक आय 3 लाख रूपये से ज्यादा नहीं होनी चाहिये।
  5. लाभार्थी के केवल दो ही बच्चे होने चाहिये तभी इस योजना का लाभ मिल पायेगा। अगर दो से अधिक बच्चे हैं तो इस योजना का लाभ नहीं मिल पायेगा।

नोटः- अगर आपके पास पहले से एक बच्चा है और दूसरी बार प्रसव के दौरान अगर जुड़वा बच्चे होते हैं और उनके कोई बच्ची होती है तो इस शर्त पर बच्ची को लाभ मिल पायेगा।

PM Vishwakarma Yojana सरकार दे रही 3 लाख रूपये जल्दी करें Apply

कन्या सुमंगला योजना लाभ कैसे मिलेगा? Kanya Sumangala Yojana Fayda kaise Milega?

  1. नवजात बच्ची जिसका जन्म 1 अप्रैल 2019 के बाद होता है। तो उसके जन्म के बाद 2000/- रूपये की धनराशि पहले दी जायेगी।
  2. उसके बाद जिन बच्चियों को पूरी तरह से एक साल के अन्दर टीकाकरण हो चुका हो उसको 1000/- रूपये की धनराशि प्रदान की जायेगी।
  3. वे बच्चियां जिन्होंने पहली कक्षा में प्रवेश यानी नाम लिखा लिया हो। उसको 2000/- रूपये मिलेगें।
  4. उसके बाद वह बच्चियां जो छठी कक्षा में प्रेवश यानी नाम लिखा लिया हो, उसको 2000/- रूपये मिलेगें।
  5. वे बच्चियां जिन्होंने अब 9वीं कक्षा में प्रवेश ले लिया हो उसको 3000/- मिलेगें।
  6. वे बालिकायें जिन्होंने 10वी व 12वीं कक्षा पास करके स्नातक में प्रवेश ले लिया हो और कम से कम 2 साल का डिप्लोमा में प्रवेश लिया हो उसको 5000/- हजार रूपये मिलेगें।

नोटः- ये जो उपरोक्त धनराशि बतायी गयी है। यह 2023 के अनुसार बतायी गयी है। क्योंकि 2024 में यह धनराशि बढ़कर 25000/-रू. हो जायेगी।

कन्या सुमंगला योजना में 2024 कितनी धनराशि मिलेगी?

  1. 2024 में, जैसे ही बेटी का जन्म होगा 5000/-रू. की धनराशि उसके माता-पिता के खाते में ट्रांसफर कर दिये जायेगें।
  2. जब बेटी 1 साल की हो जायेगी तो 2000/-रू. ट्रांसफर कर दिये जायेगें।
  3. जब वह पहली कक्षा में पढ़ने के लिये जायेगी तो 3000/-रू. ट्रांसफर कर दिये जायेगे।
  4. उसके बाद जब बच्ची 6वीं कक्षा में जायेगी तो 3000/-रू ट्रांसफर कर दिये जायेंगे।
  5. उसके बाद जब बच्ची 9वीं कक्षा में तो 5000/-रू. ट्रांसफर कर दिये जायेंगे।
  6. इसके अलावा अगर बालिका ग्रेजुएशन करती है तो उसे 7000/-रू. ट्रांसफर कर दिये जायेंगे।

इस तरह से आपको अपनी बेटी के लिये 2024 में 25000/-रू. कन्या सुमंगला योजना के तहत मिल जायेंगे।

कन्या सुमंगला योजना में फार्म कैसे भरें? Kanya Sumangala Yojana ka form kaise kare?

अगर आप उपरोक्त सभी जानकारी अच्छे से पढ़ चुके हैं और समझ चुके हैं और आपको लगता है कि यह योजना आपके लिये फायदेमंद और लाभदायक है तो आप ऑनलाइन फार्म भर सकते हैं। आपको कन्या सुमंगला योजना में फार्म में भरने के लिये महिला एवं बाल विकास मंत्रालय उत्तर प्रदेश सरकार के ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर फॉर्म भर सकते हैं। या नीचे दिये गये लिंक पर क्लिक करके भी आप सरकारी वेबसाइट पर जा सकते हैं।

यहां पर क्लिक करें:- https://mksy.up.gov.in/women_welfare/citizen/guest_login.php

 

Please Share:

Related Post