Electric Eel Fish मछली के 860 वोल्ट के करंट से मगरमच्छ की भी हो सकती है मौत

Electric Eel Fish इलेक्ट्रिक ईल एक प्रकार की मछली है जो अमेज़न नदी और उसके सहायक नदियों में पाई जाती है, जैसे कि ओरिनोको और एस्क्वाइबो। यह मछली अपनी अजीब शक्ति प्रदान करने की क्षमता के लिये प्रसिद्ध है। इलेक्ट्रिक ईल इलेक्ट्रिक ऑर्गन्स के द्वारा इलेक्ट्रिक झटके उत्पन्न कर सकती है, जो कि उनके खुद का एक तरीका होता है। इस आश्चर्यचकित करने वाली शक्ति के लिये यह अक्सर चर्चा में रहती है। कुछ लोगों को तो बड़ी हैरानी होगी कि यह कैसे हो सकता है कि एक मछली जो करंट पैदा करती है। करंट ही नहीं बल्कि यह करंट के झटके भी देती है।

Electric-Eel-Fish-current-kaise-paida-karti-h

Electric-Eel-Fish-current-kaise-paida-karti-h

इलेक्ट्रिक ईल मछली कहां पायी जाती है। (Electric Eel Fish Kaha Payi Jati h)

इलेक्ट्रिक ईल मछली (Electric Eel Fish) दक्षिण अमेरिका के अमेज़न नदी व उसकी सहायक नदियों में पायी जाती हैं। वैसे आपकी जानकारी के लिये बता दें यही एक ऐसी मछली है जो मीठे और खारे पानी दोनों में पायी जाती है। इसके अलावा अगर अन्य मछलियों की बात करें तो वो या तो केवल खारे पानी में या फिर केवल मीठे पानी में रहती हैं। ऐसा माना जता है कि इलेक्ट्रिक ईल हवा में सांस लेने के लिये पानी की सतह पर आना पड़ता है।

इलेक्ट्रिक ईल मछली की कितनी प्रजातियां होती है (Electric Eel Fish Ki Prajati species)

इलेक्ट्रिक ईल मछली की 19 फैमिली होती है इसकी प्रजाति लगभग 800 के आसपास है। भारत में भी इसकी तीन प्रजातियां पायी जाती हैं। इलेक्ट्रिक ईल की मुख्य तीन प्रजातियाँ हैं, जिनमें इलेक्ट्रिक ईल, वैरी की इलेक्ट्रिक ईल व वोल्टा की इलेक्ट्रिक ईल जो सबसे बड़ी मानी जाती है।

Electric-Eel-Fish-hunting-food
Electric-Eel-Fish-hunting-food

इलेक्ट्रिक ईल मछली खाना क्या खाती है (Electric Eel Fish kya food khati hai)

इलेक्ट्रिक ईल मछली एक मांसाहारी मछली है जो अपने अद्भुत शक्ति का इस्तेमाल करके छोटी-छोटी मछलियों या कीडे-मकोड़ों पर 400-500 वाट का करंट छोड़कर उन पर हमला करके शिकार करती है। जब वे मछलियां इसके अटैक से मर जाती है तो वह उन्हें आराम से खा जाती है।

इलेक्ट्रिक ईल मछली करंट पैदा कैसे करती है (Electric Eel Fish Current Kaise paida karti hai)

इलेक्ट्रिक ईल  मछली एक ऐसी अद्भुत मछली है जिसके बारें विश्वास करना थोड़ा मुश्किल हैं लेकिन कहते हैं ना भगवान की महिमा बड़ी अपरम्पार है हर किसी को कुछ न कुछ देता है। ऐसा माना जाता है इस इलेक्ट्रिक ईल को कम दिखायी देता है जिसकी वजह से भगवान ने इसे ऐसी शक्ति दी है जिसकी वजह से ये शक्तिशाली बन गयी। इलेक्ट्रिक ईल के शरीर में उत्पन्न होने वाला ये करंट इसके शरीर में मौजूद Electrolight Cell इलेक्ट्रोलाईट कोशिका की वजह से होता है। जिसकी वजह से ये 600 से लेकर 860 वोल्ट तक करंट पैदा कर सकती है।

इलेक्ट्रिक ईल मछली बॉडी कैसी होती है (Electric Eel Fish ki body kaisi hoti hai)

इलेक्ट्रिक ईल  यह एक ऐसी मछली है जिसकी बॉडी पतली, बेलनाकार और लम्बी होती है। ऐसा लगता है मानो सर्प हो लेकिन ये सांप नहीं है बल्कि एक प्रकार की मछली होती है। जो बिल्कुल सांप की तरह दिखायी देती है। ज्यादातर आपको इसका कलर भूरा ही नजर आयेगा।

Electric-Eel-Fish-ki-rochak-bate
Electric-Eel-Fish-ki-rochak-bate

इलेक्ट्रिक ईल मछली की रोचक बातें (Electric Eel Fish ki Rochak Baten)

  • इलेक्ट्रिक ईल ये मछली ज्यादातर मटमैले पानी में और जहां पर अंधेरा ज्यादा होता वहां रहती है।
  • इलेक्ट्रिक ईल मछली जितना करंट छोड़ सकती है उतने में तो मगमच्छ भी वेहोश हो सकता है। इसलिये मगरमच्छ भी इससे दूर रहते हैं।
  • इलेक्ट्रिक ईल मछली की अगर बात की जाये तो ये अण्डे देती है जिनकी संख्या लाखों में हो सकती है।
  • इलेक्ट्रिक ईल मछली का वैज्ञानिक नाम Anguilliformes है।
  • इलेक्ट्रिक ईल मछली 600 से 860 वोल्ट तक करंट पैदा करती है जिसमें इंसान की भी मृत्यु हो जाती है।
Please Share:

Related Post